BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज, JDU नेता ने नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी का लगाया आरोप

पटना: जदयू नेता रंजीत कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विरुद्ध कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 13 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे उनकी भावना आहत हुई है।

वहीं, भाजपा विधायक जीवन कुमार ने बिहार को जला देने की धमकी दी थी। इससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। रंजीत ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। रंजीत जदयू पटना महानगर के महासचिव हैं।

विपक्षी दलों की बेंगलुरु में होने वाली दूसरी बैठक को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद (Lalu Prasad) गारंटर हैं और इनके बिना नीतीश कुमार का कोई रोल नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! PM मोदी का देर रात वीडियो, बोले- कैबिनेट में आएगा सख्त कानून, फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर होगा फैसला

    Share Add as a preferred…

    26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, बोले- सरकार से लिखित आश्वासन मिला, छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *