सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की आड़ में ध्वजागली में पीसीसी सड़क का दोबारा निर्माण, उठे भ्रष्टाचार के सवाल

भागलपुर, सुल्तानगंज, 29 जून 2025विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या-3 स्थित ध्वजागली में पीसीसी सड़क का दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने से भ्रष्टाचार के आरोपों ने जोर पकड़ लिया है। स्थानीय नागरिकों ने इसे राजस्व की बर्बादी और गुणवत्ता में कमी का गंभीर मामला बताया है।


एक ही स्थान पर दो बार पीसीसी, क्यों?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ध्वजागली में कुछ ही समय पहले पीसीसी सड़क का निर्माण हो चुका था, फिर भी अब दुबारा उसी जगह युद्धस्तर पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे सवाल उठ रहा है कि कहीं यह सरकारी पैसे के दुरुपयोग और कमीशनखोरी की स्कीम तो नहीं?


स्थानीय लोगों का आरोप – गुणवत्ताहीन काम

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में गिट्टी, बालू और सीमेंट की मात्रा संतुलित नहीं है, और सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए सड़क को ‘निपा-पोती’ कर तैयार किया जा रहा है। लोगों ने इसे “भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी योजना” करार दिया।


वार्ड पार्षद और प्रतिनिधि से जवाब तलब

इस मुद्दे पर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि विपिन मंडल से जवाब मांगा गया है। समाचार लिखे जाने तक इनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है, लेकिन स्थानीय जनता नगर परिषद से इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग कर रही है।


प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि श्रावणी मेला की तैयारियों के नाम पर गुणवत्ता की अनदेखी और दोहराव का यह उदाहरण भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *