सुकर विकास योजना के तहत लाभुकों को किया गया सुकर वितरण

भागलपुर, 12 सितंबर 2025।वित्तीय वर्ष 2024-25 के सुकर विकास योजना अंतर्गत भागलपुर जिले के चयनित लाभुकों के बीच सुकर वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को दो मादा एवं एक नर सुकर प्रदान किए गए।

वितरण का क्षेत्रवार विवरण:

  • प्रखंड पीरपैंती – 32 लाभुक
  • प्रखंड नवगछिया – 5 लाभुक
  • प्रखंड इस्माइलपुर – 2 लाभुक
  • प्रखंड जगदीशपुर – 3 लाभुक
  • प्रखंड नाथनगर – 8 लाभुक

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण:

  • डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी
  • डॉ. सुधीर कुमार साहनी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, भागलपुर सदर
  • डॉ. संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी
  • डॉ. ललित विजय, टीभीओ, पीरपैंती
  • डॉ. अर्चना, टीभीओ, नवगछिया

विशेष आकर्षण

प्रखंड पीरपैंती के राज गांव में अनुसूचित जनजाति समाज के ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-बाजे के साथ पशु चिकित्सा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लाभुकों ने सरकार द्वारा संचालित सुकर विकास योजना के लिए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और आभार जताया।


 

  • Related Posts

    T20 WC 2026: वानखेड़े में ‘महायुद्ध’! इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को दी पहले बल्लेबाजी की चुनौती; सूर्या के ‘शूरवीर’ तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरौंदा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से STF कमांडर राजेश प्रसाद की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading