पटना में लगेगा शीर्ष तीरंदाजों का जमावड़ा

बिहार में पहली बार आयोजित हो रही है जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता

पटना, 12 सितंबर 2025।बिहार पहली बार जोनल स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में होगा।

इस आयोजन की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, कार्यकारी निदेशक सह सचिव श्री रविन्द्र नाथ चौधरी, उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार एवं बिहार आर्चरी एसोसिएशन के सचिव श्री मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में दी।


प्रतियोगिता की खास बातें

  • कुल 350 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अधिकारी शामिल होंगे।
  • प्रतिभागियों में 200 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
  • बिहार की ओर से 36 पुरुष और 36 महिला, कुल 72 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
  • टीमें: बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, एसपीएसबी, आरएसबी और सीएसईबी।
  • प्रतियोगिता में रिकर्व (महिला/पुरुष) एवं कंपाउंड (महिला/पुरुष) वर्ग की स्पर्धाएं होंगी।

सितारों की मौजूदगी

टूर्नामेंट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • मधुमिता कुमारी (एशियन गेम्स मेडलिस्ट)
  • अंशिका कुमारी (वर्ल्ड कप खिलाड़ी, बिहार)
  • जुएल सरकार (एशियाई खिलाड़ी)
  • बसंती महतो
  • रिमल हेंब्रम
  • दीप्ति कुमारी
  • गोल्डी मिश्रा

पुरस्कार व्यवस्था

सफल खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल ₹2,00,000 की राशि वितरित होगी:

  • प्रथम स्थान: ₹20,000
  • द्वितीय स्थान: ₹15,000
  • तृतीय स्थान: ₹10,000
  • चतुर्थ स्थान: ₹5,000

आयोजन और व्यवस्थाएं

यह प्रतियोगिता बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है।
सभी प्रतिभागियों के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था बिहार सरकार एवं खेल प्राधिकरण की ओर से की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर अब आर-पार की लड़ाई! 24 जून को बिलौटी में होगी सर्व समाज महापंचायत, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा

    Share Add as a preferred…

    पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से लगाई न्याय की गुहार

    Share Add as a preferred…