पटना: नए साल से पहले बिहार सरकार का बड़ा तोहफा, 2012 बैच के 22 IPS अफसरों को प्रमोशन, सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी

नए साल से ठीक पहले बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को बड़ी राहत और सौगात दी है। राज्य सरकार ने 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को वेतनमान में प्रोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को पुलिस महकमे में नए साल के बड़े गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार ने एडीजी मुख्यालय को डीजी रैंक में प्रमोट किया है। इसके साथ ही आठ डीआईजी स्तर के अधिकारियों को आईजी रैंक और 22 एसपी स्तर के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना संख्या 15634/गृह (आ.) 2024 जारी की गई है।

प्रमोशन के बाद सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी
प्रमोशन के बाद इन सभी अधिकारियों को वेतन स्तर-13A का लाभ मिलेगा। इसके तहत अब इन अधिकारियों का वेतन बढ़कर 2 लाख 16 हजार 600 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। इससे पहले इन्हें 1 लाख 31 हजार 100 रुपए प्रतिमाह वेतन मिल रहा था। यानी प्रमोशन के साथ ही हर महीने करीब 85 हजार रुपए से ज्यादा की सीधी बढ़ोतरी होगी।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, जिन 22 अधिकारियों को यह लाभ मिला है, वे सभी डीआईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी हैं और 2012 बैच से ताल्लुक रखते हैं। इस सूची में के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार समेत कई चर्चित और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

नए साल से पहले अफसरों को सरकार का गिफ्ट
नीतीश सरकार का यह फैसला साल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले लिया गया है। ऐसे में इन सभी अधिकारियों को नए साल में बढ़ी हुई सैलरी का सीधा लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय से पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यक्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

DIG स्तर के इन 22 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का लाभ

  1. अवकाश कुमार
  2. आनंद कुमार
  3. कुमार आशीष
  4. रवि रंजन कुमार
  5. दीपक रंजन
  6. डॉ. इनामुल हक मेगनू
  7. आमिर जावेद
  8. अशोक कुमार सिंह
  9. संजय कुमार सिंह
  10. राजीव रंजन-1
  11. राकेश कुमार सिन्हा
  12. अजय कुमार पाण्डेय
  13. नीरज कुमार सिंह
  14. सुशांत कुमार सरोज
  15. जीव रंजन-2
  16. मनोज कुमार तिवारी
  17. रमन कुमार चौधरी
  18. शैलेश कुमार सिन्हा
  19. त्यनारायण कुमार
  20. रमा शंकर राय
  21. सुशील कुमार
  22. दिलनवाज अहमद

सरकार के इस फैसले को पुलिस महकमे के लिए नए साल की बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बिहार में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…