
भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025 | दीपावली पर्व के मद्देनज़र भागलपुर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया, ताकि किसी भी आगजनी की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नागेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे त्योहार पर पटाखों और आतिशबाजी के अधिक उपयोग से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए विभाग कर्मियों को आग पर तुरंत नियंत्रण पाने के अभ्यास से प्रशिक्षित किया गया।
नागेंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आगजनी या अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें, ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
मॉक ड्रिल के दौरान विभाग ने विभिन्न संभावित परिस्थितियों का परीक्षण किया और कर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार त्वरित प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया।


