
भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025 | सुल्तानगंज के भीरर्खुद पंचायत में शनिवार को गरुड़ कमांडो शहीद नीलेश नयन का आठवां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार ने की।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में शहीद नीलेश नयन के तेलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के सम्मान में क्यूज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग आठ से 12वीं कक्षा तक के छात्रों एवं छात्राओं ने भाग लिया।
क्यूज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सभी छात्रों एवं छात्राओं को संतावना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथियों में शहीद नीलेश नयन के चाचा संजय कुमार सिंह, भीरर्खुद मुखिया चंदन कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, एवं अरविंद कुमार शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान सैनिक संगठन सुल्तानगंज के सदस्यों ने शहीद नीलेश नयन के तेलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए “शाहिद नीलेश नयन अमर रहें” और “भारत माता की जय” के जयकारे लगाए।
भीरर्खुद मुखिया चंदन कुमार ने सैनिक संगठन के सदस्यों को अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मुंगेर अध्यक्ष देवकी मंडल, पंकज शर्मा, सुभाष यादव, विभाष कुमार, नीरंजन यादव, डा. ब्रमदेव नारायण सत्यम, प्रणय कुमार, अरविंद भारती, साथी सुरेश सूर्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम ने शहीद नीलेश नयन की बहादुरी और देशभक्ति की यादों को जीवंत करते हुए स्थानीय युवाओं और छात्रों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया।


