पटना में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी, गाड़ियों की हो रही जांच

राजधानी पटना की पाटलिपुत्र और पटना साहिब लोकसभा सीट के लिए 1 जून को मतदान होना है. शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी को लेकर पटना पुलिस द्वारा जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. राजधानी पटना के तमाम बॉर्डर इलाकों पर भी पुलिस बल और दंडाधिकारी के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी गाड़ी को बिना जांच के पटना जिला में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है. राजधानी पटना में लोकसभा का चुनाव होना है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी पटना के विभिन्न जगहों पर एवं बॉर्डर इलाकों पर चलाया जा रहा है. पुलिस बल एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. अन्य राज्य के पुलिस भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी पटना में तैनात किए गए हैं।

जांच अभियान में शामिल दंडाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों को देखते हुए तमाम गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. राजधानी पटना में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है. किसी भी तरह के उपद्रवी तत्व चुनाव में व्यवधान उत्पन्न ना कर सके और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके, इसकी तैयारी की गयी है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *