आवारा कुत्तों का प्रकोप जारी, हमले में 4 महीने के बच्चे की मौत, पढ़े पूरी रिपोर्ट

तेलंगाना के हैदराबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आवारा कुत्ते के हमले में 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। कुत्ते ने इस बच्चे के चेहरे और माथे पर काटा था।

क्या है पूरा मामला?

हैदराबाद के शैकपेट इलाके में आवारा कुत्ते के हमले में लगी चोटों के कारण चार महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना आठ दिसंबर को हुई, जब बच्चे के माता-पिता उसे झोपड़ी में एक पालने में छोड़कर मजदूरी करने के लिए चले गए थे।

एक निकाय अधिकारी ने बताया कि जानकारी के अनुसार, तीन आवारा कुत्ते झोपड़ी के पास गए और उनमें से एक कुत्ता बिना दरवाजे वाली झोपड़ी के अंदर चला गया और बच्चे के चेहरे तथा माथे पर काट लिया।

अधिकारी ने कहा कि बच्चे को बाद में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। लड़के के माता-पिता मूल रूप से तेलंगाना के महबूबनगर जिले के रहने वाले हैं। इसी साल 19 फरवरी को ऐसी ही एक घटना में शहर के अंबरपेट में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के एक लड़के पर हमला कर उसे मार डाला था।

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…