भागलपुर नगर निगम में PM SVANidhi योजना को लेकर विशेष शिविर, बैंकों को लंबित ऋण शीघ्र स्वीकृत करने का निर्देश

भागलपुर: नगर निगम भागलपुर परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उपनगर आयुक्त राजेश पासवान ने सभी बैंक अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति की समीक्षा की और लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उपनगर आयुक्त ने बताया कि PM SVANidhi योजना के तहत 336 पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने सभी बैंकों से कहा कि इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाते हुए पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन आवेदनों को किसी कारणवश वापस किया गया है, उन लाभार्थियों से स्वयं संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाए। यदि किसी बैंक को लाभार्थियों से संपर्क करने या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे नगर निगम के PM SVANidhi योजना से जुड़े कर्मियों से समन्वय स्थापित करें।

उपनगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पात्र वेंडरों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न किया जाए। बैंक स्वयं लाभार्थियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि छोटे कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर के दौरान नगर निगम भागलपुर की ओर से PM SVANidhi योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग (Socio-Economic Profiling) का कार्य भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।

नगर निगम ने सभी बैंक अधिकारियों से केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेता समय पर वित्तीय सहायता प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: डीएम-एसपी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी तैयारियों की समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का आज भव्य आगाज: सुल्तानगंज में तैयारियां पूरी, लाखों कांवरियों के स्वागत को प्रशासन अलर्ट

    Share Add as a preferred…