चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नजर

भागलपुर | 9 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाले भ्रामक और उत्तेजक संदेशों पर अब जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भागलपुर जिला प्रशासन ने विशेष सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है, जो यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप और X (पूर्व ट्विटर) पर 24 घंटे नजर रखेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक या जातीय वैमनस्य फैलाने, किसी व्यक्ति या महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, तथ्यहीन खबरें या अफवाहें फैलाने, तथा पुराने विजुअल को आज के संदर्भ में जोड़कर फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एसएसपी भागलपुर और एसपी नवगछिया के कार्यालयों में भी अलग-अलग सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें कार्यरत रहेंगी, जो जिले के हर ऑनलाइन कंटेंट पर नजर रखेंगी।

आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषी पाए जाने वालों पर आईटी एक्ट 2000 की धारा 67, 69 और 79 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 171, 175, 196, 197, 299, 302 और 335 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…