पूर्णिया में 25 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार — एसपी स्वीटी सहरावत ने दी जानकारी

पूर्णिया। जिले की पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2136 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्कर पश्चिम बंगाल से ला रहे थे स्मैक

एसपी स्वीटी सहरावत ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के कालियाचक से दो तस्कर — सैदुल शेख और अतिउर शेख — भारी मात्रा में स्मैक लेकर पूर्णिया पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर दमका चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

मोबाइल और स्मैक बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में 2136 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह खेप अररिया जिला के एक व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी।

अन्य तस्करों की तलाश जारी

एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि इस तस्करी नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस अन्य संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।


पूर्णिया पुलिस की यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस तरह की कार्यवाहियों से सीमावर्ती जिलों में फैलते नशे के जाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *