बिहार को रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़त, 11 वर्षों में 9 गुना वृद्धि: अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य को मिला रेलवे विकास का नया मॉडल

नई दिल्ली/शिवहर।केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को 11 वर्षों में रेलवे बजट में 9 गुना अधिक राशि प्राप्त हुई है।

मंत्री वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2013-14 में जहां बिहार के लिए रेलवे बजट मात्र ₹1132 करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर ₹10,000 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि बिहार के आकांक्षी जिलों और पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है।

शिवहर–सीतामढ़ी रेलवे परियोजना को मिली रफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि शिवहर–सीतामढ़ी रेलवे प्रोजेक्ट, जो वर्षों से लंबित था, अब नई गति पकड़ चुका है। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन के अंतर्गत बागमती नदी पर बनने वाले पुल का टेंडर जारी कर दिया गया है। यह पुल देकुली धाम, शिवहर को सीधे रेल संपर्क से जोड़ने वाला है।

भूमि अधिग्रहण हेतु ₹262 करोड़ की राशि पहले ही जारी कर दी गई है, और ₹557 करोड़ की लागत से शिवहर–सीतामढ़ी नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है।

अमृत भारत ट्रेनें बनीं गरीबों की उम्मीद

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार को अमृत भारत ट्रेन योजना के तहत कई नई ट्रेनें मिली हैं। इनमें पटना से दिल्ली, दरभंगा से दिल्ली, और दरभंगा से बैंगलोर तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेनों को खासतौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय यात्रियों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि,

अमृत भारत ट्रेनें प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि की उपज हैं, जिनका उद्देश्य है – भारत के अंतिम व्यक्ति तक आधुनिक और सुलभ रेल सेवा पहुंचाना।”

एनडीए सरकार का विकास पर जोर

अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,

“इन परियोजनाओं की शुरुआत भी एनडीए सरकार ने की थी और अब इन्हें पूरा भी एनडीए ही कर रही है। बिहार की जनता के साथ न्याय और विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है।”


रेल मंत्री की यह घोषणा बिहार के लिए रेलवे कनेक्टिविटी, रोजगार, और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है। साथ ही, अमृत भारत ट्रेनों की सुविधा आम जन के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *