मुजफ्फरपुर में श्रेयसी सिंह का एक्शन: जिम में धूल देख अधिकारियों को लगाई फटकार

श्रेयसी सिंह मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने खेल सुविधाओं और औद्योगिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन के जिम कॉम्प्लेक्स में उपकरणों पर जमी धूल और खराब रखरखाव देखकर मंत्री नाराज हो गईं और अधिकारियों-कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान मंत्री सबसे पहले बेला औद्योगिक क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने एक फैक्ट्री का निरीक्षण कर औद्योगिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वह सिकंदरपुर स्थित खेल भवन पहुंचीं, जहां जिला खेल पदाधिकारी, अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान जिम में रखी ट्रेडमिल समेत कई उपकरणों पर धूल जमी मिली। इसे देखकर श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब कर्मचारियों को नियमित सैलरी मिलती है तो उपकरणों की साफ-सफाई और रखरखाव क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल परिसरों की नियमित साफ-सफाई और मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

श्रेयसी सिंह ने कहा, “सरकार सभी जिलों में खेल से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेगी और जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से की गई है और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।”

इसके बाद मंत्री ने सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया और क्रिकेट ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय खिलाड़ियों और लोगों ने खेल सुविधाओं में मौजूद कई कमियों की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री की नजर नव-निर्मित स्विमिंग पूल भवन पर पड़ी, जिसका ताला बंद था। उन्होंने तुरंत भवन खोलने का निर्देश दिया, लेकिन करीब 10 मिनट इंतजार के बाद भी चाबी उपलब्ध नहीं हो सकी। अधिकारियों ने बताया कि भवन का अब तक हैंडओवर नहीं हुआ है, इसलिए उसे खोला नहीं जा सका।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…