बेतिया में हैरान करने वाली घटना: एक साल के मासूम ने खेल-खेल में कोबरा को काटा, सांप की मौत

मझौलिया, बेतिया | 27 जुलाई 2025:बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित मोहझी बनकटवा गांव में एक हैरान करने वाली और दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां एक वर्षीय मासूम गोविंदा कुमार ने खेल-खेल में जहरीले कोबरा सांप को दांत से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मासूम गोविंदा, मोहझी बनकटवा निवासी सुनील शाह का पुत्र है। परिजनों के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था और उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी। इसी दौरान एक जहरीला कोबरा (स्थानीय भाषा में ‘गहुअन’) वहां पहुंचा। बच्चा उसे खेल का सामान समझ बैठा और दांत से काट लिया, जिससे सांप की तत्काल मौत हो गई।

बच्चा कुछ घंटों बाद बेहोश हो गया, जिसके बाद परिजन उसे मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया।

चिकित्सकों की निगरानी में है बच्चा
GMCH के डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि बच्चे की स्थिति अब स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर रखे हुए है।

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चे के साहस और अद्भुत प्रतिक्रिया पर आश्चर्य जताया है।


 

  • Related Posts

    बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, कई घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार: भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को विशेष तैयारी के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *