पटना: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिग सहित छह युवतियां मुक्त, दो गिरफ्तार

पटना, 26 जुलाई 2025: कंकड़बाग थाना पुलिस ने रविवार रात चिरैयाटाड़ पुल के पास स्थित कृष्णा होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान वहां से चार युवतियों और दो नाबालिगों को मुक्त कराया गया, जबकि होटल स्टाफ के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुपौल निवासी चंदन कुमार और पीरबहोर निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में कंकड़बाग थाने में अनैतिक देह व्यापार (Prevention of Immoral Trafficking Act), पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसडीपीओ (सदर) अभिनव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिरैयाटाड़ पुल के पास स्थित कृष्णा होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टीम ने होटल में छापेमारी की।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में तीन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं— जिनमें एक एजेंट और दो होटल कर्मी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है। होटल को सील किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में सामने आए अहम तथ्य

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह होटल छह महीने पहले लीज पर लिया गया था। मुक्त कराई गई युवतियों में कुछ उत्तर प्रदेश और बिहार की निवासी हैं।

सभी पीड़िताओं को महिला सहायता केंद्र भेजा गया है और बाल संरक्षण इकाई की निगरानी में नाबालिगों की काउंसलिंग कराई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *