शंभू गर्ल्स हॉस्टल केस: 11 मिनट का CCTV फुटेज सामने आया, हर सेकेंड ने खोली सच्चाई

पटना।शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना से जुड़ा करीब 11 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 6 जनवरी की दोपहर हॉस्टल के अंदर हुई हर हलचल कैद है। इस फुटेज ने उस समय की पूरी टाइमलाइन उजागर कर दी है, जब छात्रा अपने केबिन में बेहोश पड़ी थी और बाहर उसकी सहेलियां परेशान होकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रही थीं।


3:50 बजे शुरू हुई हलचल
सीसीटीवी के अनुसार दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर छात्रा के केबिन के बाहर हलचल शुरू होती है। बगल के कमरे की छात्राएं एक-एक कर वहां पहुंचने लगती हैं। कुछ ही मिनटों में चार से पांच लड़कियां इकट्ठा हो जाती हैं। एक छात्रा बार-बार नाम लेकर दरवाजा खोलने को कहती है।


टेबल पर चढ़कर झांकी अंदर
3:50:57 पर एक छात्रा पास रखी टेबल पर चढ़कर अंदर झांकती है। इसके बाद सभी लड़कियां जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगती हैं। बावजूद इसके भीतर से कोई आवाज नहीं आती। 3:51 के बाद और छात्राएं पहुंच जाती हैं। सभी मिलकर कहती हैं, “दीदी, गेट खोलिए ना, कुछ बोल क्यों नहीं रही हो।”


महिला स्टाफ भी पहुंची, फिर भी नहीं खुला दरवाजा
करीब 3:55 बजे गलियारे में एक महिला आती है। वह पूछती है क्या हुआ। लड़कियां बताती हैं कि छात्रा दरवाजा नहीं खोल रही है। महिला भी दरवाजा पीटती है, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।


पुरुष आया, बोला– सोई हुई है
3:57:48 पर एक पुरुष वहां पहुंचता है और कहता है कि वह सोई हुई है। वह दरवाजे के पास जाकर अंदर झांकता है। बाहर खड़ी छात्राएं लगातार आवाज देती रहती हैं।


ऊपर से हाथ डालकर खोला गया दरवाजा
3:58:55 पर एक छात्रा टेबल पर चढ़कर ऊपर से हाथ डालती है और किसी तरह दरवाजा खोला जाता है। इसके बाद सभी अंदर घुस जाती हैं। दूसरे केबिन की छात्राएं भी भीतर जाती हैं।


रोने की आवाज और अफरातफरी
करीब 3:59 बजे अंदर से रोने की आवाज सुनाई देती है। छात्राएं पानी और कंबल लाने के लिए दौड़ती हैं। ठीक 4 बजे के आसपास एक युवक छात्रा को गोद में उठाकर बाहर लाता है। वह बेहोश अवस्था में होती है। इसके बाद कुछ ही पलों में हॉस्टल का गलियारा खाली हो जाता है।


अब जांच के केंद्र में CCTV
इस फुटेज के सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच नए सिरे से की जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब हर सेकेंड की बारीकी से समीक्षा कर रही हैं ताकि यह साफ हो सके कि छात्रा के साथ क्या हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading