छह महीने की शादी, छुपा रिश्ता और दो लाशें.. मोतिहारी में भाभी-देवर की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में भाभी और देवर ने अलग-अलग जगह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। गांव में हर तरफ मातम और सन्नाटा पसरा है।

मृतका की पहचान मधु कुमारी (20) और मृतक की पहचान शत्रुघन कुमार (21) के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं थी।


छह महीने पहले हुई थी शादी, उसी घर में पनपा प्यार
परिजनों के अनुसार मधु की शादी करीब छह महीने पहले शत्रुघन के बड़े भाई से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल आई थी। इसी दौरान घर में रहने के दौरान उसका अपने देवर शत्रुघन से मेलजोल बढ़ा। बातचीत, मदद और साथ रहने से यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

दोनों इस रिश्ते को छुपाकर निभा रहे थे। गांव में किसी को इस बात का अंदेशा तक नहीं था कि घर के अंदर ऐसा कुछ चल रहा है।


भाभी ने पहले दी जान, फिर टूट गया देवर
घटना वाले दिन मधु ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना शत्रुघन को मिली, तो वह जिस होटल में काम करता था, वहां से भागते हुए घर पहुंचा। भाभी का शव लटका देख वह सदमे में चला गया।

कुछ देर तक वह घर में रहा, फिर बिना कुछ कहे वहां से चला गया। बाद में उसने अपने होटल में भी फांसी लगाकर जान दे दी।


एक ही दिन, दो मौतों से गांव में कोहराम
दोनों की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं बेहोश हो रही हैं, वहीं गांव के लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

परिजनों का कहना है कि दोनों के व्यवहार में कुछ बदलाव जरूर दिख रहा था, लेकिन किसी को रिश्ते की जानकारी नहीं थी।


एफएसएल टीम बुली, हर एंगल से जांच
सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी कुमार चंदन भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। डीएसपी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


छह महीने की शादी, छुपा हुआ रिश्ता और दो जिंदगियों का अंत…
यह घटना पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गई है।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में ‘लूट का तांडव’: प्रियंका ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरात साफ; फायरिंग कर भागे अपराधी, 2 साल पहले भाई का हुआ था मर्डर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अटल पांडेय हत्याकांड में माले नेता को उम्रकैद; पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान दोषी करार, 50 हजार का जुर्माना भी लगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading