मुख्यमंत्री नीतीश से मिले शाहनवाज, बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की । मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात के दौरान बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के खाते में सभी 40 सीटें देने का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन की सरकार ने डबल रफ्तार से बिहार की तरक्की सुनिश्चित की है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश का विकास बिहार के गांव गांव में दिखता है और बिहार की जनता बिहार के विकास को डिरेल नहीं होने देना चाहती है, इसलिए पूरा बिहार प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़चढ़कर मतदान करेगी।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…