ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कांड का किया खुलासा, नेपाल में बेचने वाले शातिर को दबोचा

गोपालगंज पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी कर नेपाल में खपानेवाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी किये गये ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया गया है. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर से 1 अप्रैल को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी कर ली गयी थी।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो ट्रैक्टर-ट्रॉली पूर्वी चंपारण जिला में नेपाल सीमा के पास से बरामद किया गया. पुलिस ने इस मामले में पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना क्षेत्र के खुर्द गम्हरिया गांव निवासी उपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, 24 घंटे के अंदर चोरी कांड का खुलासा किया है. एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में चोरी किए गए वाहनों को नेपाल में ले जाकर बेचा जाता था. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. वहीं, ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया है।

  • ये भी पढ़े..

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…