शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति को दिया भागलपुर आने का न्यौता, तिलकामांझी की प्रतिमा के अनावरण का किया आग्रह

नई दिल्ली/भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बिहार के भागलपुर आगमन का न्यौता दिया। इस दौरान उन्होंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के लिए भी विशेष आग्रह किया।

शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रपति को विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात अत्यंत आत्मीय रही और उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए भागलपुर आने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर महामहिम को भागलपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंग प्रदेश का इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है। श्रावणी मेले में यहां से लाखों शिव भक्त गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भागलपुर की पहचान विश्व प्रसिद्ध सिल्क सिटी के रूप में है, वहीं मंदार पर्वत और विक्रमशिला जैसे प्राचीन स्थल इसकी सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करते हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही विक्रमशिला विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना के लिए गंभीर प्रयास कर रही हैं। इसके बन जाने से भागलपुर का प्राचीन गौरव पुनः स्थापित होगा।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *