पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा सख्त, धमकियों के बावजूद कामकाज जारी

पटना: बिहार की राजधानी पटना की सिविल कोर्ट को लगातार बम धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब अदालत में कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुरक्षा के तौर पर हर सुबह कोर्ट खुलने से पहले पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जाता है।

सुबह लगभग सात बजे से पुलिस और सुरक्षा बल कोर्ट परिसर की पूरी जांच करते हैं। अदालत खुलने से पहले इलाके को सुरक्षित घोषित किया जाता है, उसके बाद ही वकील और आम लोग प्रवेश कर सकते हैं। यह कदम लगातार मिल रही धमकियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एनएए) ने धमकी भरे कॉल और ईमेल के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। मामले की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। स्थानीय थानों की मदद से तकनीकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अदालत को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

कोर्ट परिसर की सुरक्षा अब पूरी तरह मजबूत कर दी गई है। सुबह पिरबहोर थाने की पुलिस की मौजूदगी में तलाशी ली जाती है और परिसर सुरक्षा कर्मियों को सौंपा जाता है। सभी जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि हर व्यक्ति और सामान की गहन जांच की जाए।

गौरतलब है कि अब तक सात से अधिक धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। पहले ऐसे संदेश मिलने पर अदालत को बंद करना पड़ता था, जिससे कामकाज प्रभावित होता था। इसे लेकर वकीलों में नाराजगी भी देखी गई थी। सातवीं बार धमकी मिलने पर वकीलों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया था। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading