शादी के बाद खुला राज: दूल्हा निकला समलैंगिक, दो करोड़ खर्च कर फंसी दुल्हन

बेगूसराय:शादी के कुछ हफ्तों बाद ही एक महिला को तब बड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक (गे) है और उसने परिवार के दबाव में शादी की है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने 5 अप्रैल को महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 11 मार्च 2024 को गोरखपुर निवासी युवक से हुई थी। सगाई 30 अक्टूबर 2023 को गोरखपुर के एक होटल में संपन्न हुई थी, जिसमें दुल्हे के परिवार को महंगे उपहार और अन्य चीजें दी गई थीं।

पीड़िता के अनुसार, शादी में लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च हुआ, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद पति का व्यवहार काफी अजीब और गुस्सैल रहा। पति ने खुद कबूल किया कि वह परिवार के दबाव में शादी कर रहा था और उसकी शादी में कोई इच्छा नहीं थी।

महिला का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है और विवाह के बाद उसे ठगा गया है। उसने पति के साथ-साथ ससुर, सास और ननद को भी नामजद अभियुक्त बनाया है।

मामले की जांच शुरू
थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

संवेदनशील मामला, सामाजिक चिंता का विषय
यह मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि एक बड़े सामाजिक मुद्दे को भी उजागर करता है, जहां यौनिकता को छुपाकर शादी जैसे पवित्र रिश्ते के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में अवैध गैस गोदाम पर बड़ा खुलासा, मापी से पहले रातोंरात तोड़ा गया गोदाम और हटाए गए सिलेंडर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में मोहर्रम की 11वीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *