देश के लिए शहीद हुए संतोष यादव: अंतिम दर्शन में उमड़ा सैलाब, पत्नी की टूटती खामोशी ने भिगो दीं आंखें

भागलपुर (बिहार): जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में देश के लिए शहीद हुए बिहार के लाल, भागलपुर जिले के संतोष कुमार यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुँचा। नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत पछियारी टोला भिट्ठा गांव में जैसे ही तिरंगे में लिपटा शहीद का शरीर पहुँचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। हजारों की संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए।

भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें उस समय नम हो गईं, जब शहीद संतोष यादव के हाथों से उनकी पत्नी साधना कुमारी को पानी पिलाया गया। यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया।

शहीद की पत्नी साधना कुमारी ने पति की शहादत की खबर मिलते ही अन्न-जल त्याग दिया था। बीते दो दिनों से उन्होंने किसी भी व्यक्ति के कहने पर पानी नहीं पिया था। बुधवार शाम जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शहीद के घर पहुंचे और उन्हें पानी पीने को कहा, तब भी साधना ने मना कर दिया था। लेकिन जब पति का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, तो उन्होंने अपने वीर शहीद पति के हाथों ही पानी पीने की जिद पूरी की।

शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस वीर जवान को सलाम कर रहा है, जिसने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

शहीद संतोष यादव का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय गैंगरेप कांड ने झकझोरा बिहार, महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *