सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम.. डीएम ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

भागलपुर। सात निश्चय-3 योजना के तहत जिले में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में आम लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

फरियादियों की बात सुनते हुए डीएम ने कहा कि भागलपुर में भूमि विवाद एक गंभीर समस्या बन चुकी है। कई मामलों में बिचौलियों द्वारा एक ही जमीन को कई लोगों को बेच दिया जाता है, जिससे वास्तविक जमीन धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भू-माफियाओं की सूची तैयार की जा रही
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी तरह सख्त है। भू-माफियाओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है और चिन्हित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और भूमि विवाद से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts