पीरपैंती में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाया गया कब्जा

डीसीएलआर न्यायालय के आदेश पर रैयती जमीन कराई गई मुक्त

भागलपुर। पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के महेशराम मौजा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कहलगांव डीसीएलआर न्यायालय के आदेश पर जेसीबी मशीन चलाकर निजी रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह मामला वाद संख्या 163/2024-25 से जुड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार तिवारी एवं अन्य की रैयती जमीन पर अवैध रूप से टीनशेड और अस्थायी मकान बनाकर कब्जा किया गया था। न्यायालय के निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस देकर समय दिया गया, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया।

प्रशासनिक टीम ने संभाली कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सुमन कुमार के नेतृत्व में अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा महिला-पुरुष पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। टीनशेड और अस्थायी मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान भावुक माहौल
कार्रवाई के समय माहौल भावुक हो गया। महिलाएं और छोटे बच्चे रोते-बिलखते नजर आए और गोद में बच्चों को लेकर पुलिस व जेसीबी को रोकने का प्रयास करते दिखे। अतिक्रमणकारियों ने सामान हटाने के लिए समय देने की मांग भी की।

अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने स्पष्ट किया कि डीसीएलआर कार्यालय से आदेश पारित होने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़; ASI को गोली मारने वाले कुख्यात पप्पू साहनी का ‘एनकाउंटर’, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में ‘घूसखोर’ अफसर पर निगरानी का शिकंजा; 50 हजार लेते रंगे हाथ धराए कृषि पदाधिकारी और ड्राइवर, खाद दुकानदार को कर रहे थे ब्लैकमेल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading