भागलपुर में मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत.. उल्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

भागलपुर। बायपास थाना क्षेत्र के बैजानी फुलवरिया गांव निवासी मजदूर दौलत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दौलत रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था।

मृतक के पिता महेश्वर दास ने बताया कि रात करीब 8 बजे जब दौलत घर लौटा तो अचानक उल्टी करने लगा। उस समय उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान मौत
मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दौलत दास ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…