गर्मी में घंटों चलाएं इन कंपनियों के AC, बिजली बिल आएगा जीरो

अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपने घर में नया AC लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए है। आज की इस खबर में हम आपको सोलर एयर कंडीशनर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस AC की खास बात यह है कि इसे कूलिंग के लिए ज्यादा बिजली की जरूरत नहीं होती है, यानी आप कम बिजली खपत में भी अच्छी कूलिंग का आनंद ले सकते हैं। इससे न सिर्फ आप गर्मी से बचेंगे, बल्कि बिजली का बिल भी बचेगा।

बिजली का बिल नहीं आएगा

NEX Suncool 1X Ai स्प्लिट AC को कंपनी इन दिनों काफी प्रमोट कर रही है। यह कंपनी कई ऐसे डिवाइस बना रही है, जो बिना बिजली के भी अच्छी कूलिंग देते हैं। आपको बता दें कि यह एसी सोलर एनर्जी पर काम करता है यानी सूरज की रोशनी से ही चार्ज हो जाता है। इसके बाद शीतलन होता है। इस एसी को खरीदने के लिए आपको 35,718 रुपये खर्च करने होंगे।

इसी तरह ECO ब्रीज AI विंडो सोलर AC भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, अगर आप विंडो AC लगाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह भी एक सोलर एसी है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होता है। इसके लिए आपको बिजली की जरूरत नहीं है. एसी की कूलिंग क्षमता भी काफी अच्छी है, इसके लिए आपको 34,546 रुपये खर्च करने होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *