हरिद्वार में भगदड़ की अफवाह से मची अफरा-तफरी, सन्हौला निवासी विनोद साह व बेटी घायल

सन्हौला (भागलपुर)।हरिद्वार में गंगा स्नान और पूजा के लिए गए सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह निवासी विनोद साह और उनकी पांच वर्षीय बेटी अनुराधा कुमारी भगदड़ की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना मंगलवार की है, जब बिजली करंट फैलने की अफवाह के कारण अचानक अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान विनोद और उनकी बेटी गिरकर घायल हो गए।

गंगाजल लेने के बाद पूजा के लिए निकले थे

विनोद साह अपने परिवार के कुल 10 सदस्यों के साथ मनसा देवी मंदिर, हरिद्वार में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। गंगा नदी में स्नान कर सभी गंगाजल लेने निकले ही थे कि अचानक बिजली करंट फैलने की अफवाह उड़ गई। इस कारण भीड़ में भगदड़ की स्थिति बन गई। अफरा-तफरी में विनोद साह और उनकी बेटी अनुराधा घायल हो गईं।

बेटी की हालत अब स्थिर, अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद अनुराधा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे स्लाइन चढ़ाई गई। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। विनोद साह की हालत सामान्य है।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

विनोद की मां बाजो देवी ने बताया कि पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है। घटना की जानकारी उनके दामाद रंजीत साह ने रविवार को दी थी। उन्होंने बताया कि विनोद के साथ उनकी पत्नी सोनम देवी, बेटी अनुराधा, बहन लाखो देवी, रेखा देवी, बच्चे निलेश (10), मिथिलेश (8), सागर (6), सोनू (5), मधु (10) भी गए थे।

भक्ति और भरोसे का सहारा

विनोद के घर के ठीक सामने तिवारी बाबा का मंदिर है, और पूरा परिवार बाबा का भक्त है। बाजो देवी ने विश्वास जताया, “तिवारी बाबा सब कुछ ठीक करेंगे, यह संकट भी पार करवा देंगे। सभी सकुशल लौटेंगे।”

सहायता की मांग

घटना के बाद गांव के लोग विनोद साह के घर पर एकत्र होकर परिवार को सांत्वना और सहयोग दे रहे हैं। स्थानीय पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सरकार को ऐसे गरीब परिवार की मदद करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *