कटिहार स्टेशन पर RPF जवान ने दिखाई बहादुरी, चलती ट्रेन से गिर रही महिला की बचाई जान

“जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” — यह कहावत शुक्रवार सुबह कटिहार रेलवे स्टेशन पर सच साबित होती दिखी, जब एक आरपीएफ जवान ने अपनी फुर्ती और बहादुरी से एक महिला यात्री को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया।

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन

घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। ट्रेन संख्या 15701 सिलीगुड़ी इंटरसिटी कटिहार स्टेशन से खुल चुकी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की।

ट्रेन से नीचे उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा पटरी के बीच बने गैप की ओर गिरने लगी। वहां मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरपीएफ जवान अमित ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती

उसी समय ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अमित ने बिना देर किए महिला की ओर दौड़ लगा दी। महिला पूरी तरह ट्रेन की चपेट में आती, उससे पहले ही अमित ने उसे पकड़कर जोरदार खींचते हुए सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर एक सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गलत ट्रेन में चढ़ गई थी महिला

बाद में महिला यात्री ने बताया कि वह गलती से मालदा पैसेंजर की जगह सिलीगुड़ी इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ गई थी। ट्रेन खुलने के बाद घबराहट में उसने नीचे उतरने की कोशिश की, जिसके कारण यह हादसा होते-होते बचा।

‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत सराहना

आरपीएफ जवान अमित की इस बहादुरी की रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने जमकर सराहना की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रेलवे के ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ अभियान के तहत की गई तत्परता का बेहतरीन उदाहरण है।

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जवान अमित को “रियल लाइफ हीरो” बताया और उनकी सूझबूझ व साहस की प्रशंसा की।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने जयपुर में किया अध्ययन

    Share Add as a preferred…

    पटना में 60 साल के दूल्हे और 30 वर्षीय महिला की शादी पर मचा बवाल, पहले पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने कराया समझौता

    Share Add as a preferred…