मुजफ्फरपुर में शादी के 3 दिन बाद प्रेमी संग भागी लुटेरी दुल्हन, लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसका दूल्हा कमरे में सो रहा था. उसके सोने के बाद दुल्हन 1.30 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई है।

शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन: शादी तीन दिन पहले हुई थी. जब दूल्हे की आंख खुली तो दुल्हन नहीं दिखी. ससुराल के लोगों ने खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. लड़की के मायके में सूचना दी गई. इसी बीच दूल्हे को पता चला कि पत्नी ने रात को अपने प्रेमी को बुलाया था. फिर, उसके साथ फरार हो गई. फिलहाल, दोनो पक्ष दुल्हन की तलाश में जुट गए हैं।

प्रेमी को फोन कर बुलाया ससुराल: मामला साहेबगंज प्रखंड का का है. मामले को लेकर ससुराल वाले ने साहेबगंज थाने में आवेदन सौंप दिया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. दूल्हा वासुदेवपुर सराय का रहने वाला है. उसने बताया कि उसकी शादी बरूराज थाना क्षेत्र के गोखुला दीवान टोला मे हुई थी।

“ससुराल आने के बाद दुल्हन अपने निजी मोबाइल से अपने प्रेमी के मोबाइल पर लगातार बात करती थी. मना करने पर भी नहीं मानती थी. इसकी सूचना मैंने ससुराल वालों को भी दी थी.”- पीड़ित दूल्हा

दूल्हा जब सो कर उठा तो…: दूल्हे ने बताया कि वे लोग रात में खाना खाकर सो गए थे. इसी बीच पत्नी अपने प्रेमी संग एक लाख 30 हजार के गहने और 50 हजार रुपए नकदी लेकर भाग गई. रात में करीब 12.45 बजे नींद खुली तो पत्नी को बिछावन पर नहीं पाया. काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली. पीड़ित पति ने दावा किया है कि प्रेमी के बहलाने फुसलाने पर पत्नी मनीषा भागी है।

शादी नही करने की मिल चुकी है धमकी: पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 23 में तय हुई थी. इस साल होली में भी अंजान अज्ञात नंबर से मुझे फोन आया था कि इस लड़की से शादी नहीं करना, नहीं तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा. इसकी जानकारी उसी समय अपने होने वाली सास को दी थी. उसके बाद शादी से पूर्व सास ने हमारी मुलाकात अपनी पुत्री से करवाई. मैंने उस मुलाकात में लड़की से पूछा था कि वह स्वेच्छा से शादी कर रही है कि दबाव में. उसने कहा था कि स्वेच्छा से शादी कर रही हूं।

Related Posts

80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

Share Add as a preferred…

Continue reading