राजद का “मतदाता बचाओ अभियान” जारी, सबौर में समीक्षा बैठक आयोजित

भागलपुर, 23 जुलाई 2025राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर द्वारा “मतदाता बचाओ अभियान” के तहत आज नाथनगर विधानसभा अंतर्गत सबौर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की, जबकि युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामवासियों, पार्टी के पंचायत अध्यक्षों और बीएलए (BLA) सदस्यों के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने और कटे नामों की पुनः प्रविष्टि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रत्येक पंचायत के लिए कटे हुए नामों की सूची वितरित की गई तथा पंचायत अध्यक्षों को बूथ स्तर पर जाकर लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित प्रमुख नेता:

  • मो. बबलू सिद्दीकी – मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी, सबौर प्रखंड एवं जिला उपाध्यक्ष
  • मो. बसारुल हक – युवा राजद जिलाध्यक्ष
  • मनजीत ठाकुर – वरिष्ठ नेता
  • पिंटू कुमार यादव – जिला महासचिव
  • साजन यादव
  • अश्वनी प्रसाद यादव – राजद पंचायत अध्यक्ष, बरारी
  • विजय गोस्वामी – पंचायत अध्यक्ष, रजंदीपुर
  • प्रदीप कुमार पासवान – पंचायत अध्यक्ष, फतेहपुर
  • मो. हामिद – पंचायत अध्यक्ष, लोदीपुर
  • जलेश्वर यादव – पंचायत अध्यक्ष, बैजलपुर
  • प्रीतम यादव – पंचायत अध्यक्ष, लेलख
  • बिंदेश्वरी मंडल – पंचायत अध्यक्ष, शंकरपुर

इस मौके पर नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चिंता व्यक्त की और निर्वाचन आयोग से पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता की मांग की।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *