गुरु पूर्णिमा पर भागलपुर में ऋषिवर किरीट भाई जी का आगमन, श्री श्याम मंदिर में होगा दिव्य सत्संग

भागलपुर। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर भागलपुरवासियों के लिए एक विशेष और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। ऋषिवर पूज्य किरीट भाई जी महाराज का आगमन 18 जुलाई 2025 को श्री श्याम मंदिर, मंदरोजा में होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

इस शुभ अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से भजन संध्या के साथ होगी। इसके बाद ऋषिवर किरीट भाई जी का दिव्य सत्संग प्रवचन होगा, जिसमें जीवन, भक्ति और धर्म से जुड़े गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और शहरवासियों से अपील की है कि वे इस दिव्य अवसर का लाभ उठाएं और गुरु पूर्णिमा के दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति में डूब जाएं।

मीडिया प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम की पूर्व सूचना और रिपोर्टिंग के लिए अपने कैमरा एवं संवाददाता भेजकर इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दें।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *