नवादा: 24 दिनों से लापता महिला का कंकाल बरामद, बहू पर हत्या का आरोप

नवादा/गया। नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 24 दिनों से लापता महिला का कंकाल बरामद हुआ है। मृतका की पहचान नवडीहा गांव निवासी कृष्ण यादव की पत्नी किरण देवी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 8 जून से लापता थीं। वह इलाज के लिए घर से निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।

पुलिस को यह कंकाल गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के कचहरा गांव स्थित एक पहाड़ी इलाके से बरामद हुआ है, जो नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश गांव के निकट है। पहचान मृतका के कपड़े, लॉकेट, आधार कार्ड, पासबुक और घर की चाबी के आधार पर हुई।

दातुन तोड़ने गए ग्रामीणों को मिला कंकाल

स्थानीय ग्रामीण जब पहाड़ी इलाके में दातुन तोड़ने गए तो उन्होंने कंकाल देखा और गांव में सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद मेसकौर और नारदीगंज थाना को सूचित किया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान की।

इलाज के बहाने गई थी बहू के साथ

परिजनों के अनुसार किरण देवी 8 जून को अपनी बहू काचो देवी के साथ इलाज कराने तुंगी गई थीं। लेकिन बहू तो लौट आई, सास वापस नहीं आई। पूछने पर बहू ने बताया कि वह साथ गई थी, लेकिन उसे सास के लापता होने की जानकारी नहीं है।

बहू पर हत्या का संदेह, लव मैरिज बना कारण?

महिला के परिजनों ने अब बहू पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि काचो देवी ने उनके बेटे सनी कुमार से प्रेम विवाह किया था, जिसका किरण देवी विरोध कर रही थीं। परिजन मानते हैं कि बहू ने सुनियोजित तरीके से हत्या की है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच चल रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा प्रहार; 208 लाइसेंस रद्द, 29 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *