दिल्ली ट्रैफिक पर ऋषि सुनक का तंज: “AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन ट्रैफिक कम नहीं”

नई दिल्ली: दिल्ली का ट्रैफिक किसी से छिपा नहीं है। इससे न सिर्फ आम लोग बल्कि विदेशी मेहमान भी परेशान हो जाते हैं। इसका जिक्र हाल ही में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Rishi Sunak ने भी किया।

एआई इंपैक्ट समिट के दूसरे दिन कार्यक्रम कुछ देरी से शुरू हुआ। मंच पर पहुंचते ही ऋषि सुनक ने देरी के लिए माफी मांगी और कहा कि यह पूरी तरह उनकी गलती है। इसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई समस्याओं का समाधान कर सकता है, लेकिन दिल्ली के ट्रैफिक को कम करना उसके लिए भी आसान नहीं है।

भारत की सराहना करते हुए सुनक ने कहा कि एआई ट्रांसफॉर्मेशन पर चर्चा के लिए भारत से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि एआई का लाभ केवल विकसित देशों को ही नहीं, बल्कि विकासशील देशों को भी बड़े पैमाने पर मिल सकता है।

सुनक ने सुझाव दिया कि तकनीक और एआई पर चर्चा के लिए एक नियमित वैश्विक मंच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसा एक प्रभावी प्लेटफॉर्म मिला है, जहां यह समझने का अवसर मिल रहा है कि एआई किस तरह दुनियाभर के देशों के विकास में योगदान दे सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा ऐलान, तीन साल में नार्को नेटवर्क तोड़ने का रोडमैप जारी

    Share Add as a preferred…