बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08% मतदान, शांतिपूर्ण प्रक्रिया की सर्वत्र सराहना

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लंबी कतारों, धूप और भीड़ के बावजूद मतदाताओं ने पूरी अनुशासन के साथ मतदान किया। कई बूथों पर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली, जबकि युवाओं ने वोट डालने के बाद सेल्फी साझा कर मतदान को “फैशन” और “फर्ज” दोनों के तौर पर पेश किया।

कहीं से नहीं आई कोई शिकायत या रिपोलिंग की मांग

पूरे चरण में एक भी बूथ पर अव्यवस्था, हिंसा, गड़बड़ी या रिपोलिंग की जरूरत नहीं पड़ी। चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और पुलिस टीम की सतर्कता के कारण मतदान केंद्रों पर फ्लो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही।

आयोग और राजनीतिक दलों ने की प्रशंसा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, चुनाव कर्मियों और पर्यवेक्षकों को धन्यवाद दिया।
वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहले चरण की शांति और उच्च मतदान प्रतिशत की सराहना की और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोकतंत्र में बढ़ी जागरूकता

पहले चरण में दर्ज हुई 65.08% वोटिंग ने यह दिखाया है कि बिहार में मतदाताओं की जागरूकता और लोकतांत्रिक समझ लगातार मजबूत हो रही है। बिना किसी विवाद या हिंसक घटना के पूरा हुआ यह चरण ना सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए एक लोकतांत्रिक मिसाल माना जा रहा है।

अब नज़रें 14 नवंबर की मतगणना पर हैं, जब यह साफ़ होगा कि पहले चरण के मतदाताओं ने किसे अपनी पसंद के रूप में चुना है

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…