इंडो-नेपाल बॉर्डर तीन दिनों के लिए सील, ट्रेन सेवा भी 72 घंटे बंद; चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी

मधुबनी/सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा को 8 नवंबर से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक सील कर दिया गया है। जयनगर स्थित SSB की 48वीं बटालियन ने जिला प्रशासन को आधिकारिक पत्र भेजकर सीमा बंद रखने की सूचना दी है। इसका सीधा असर हजारों यात्रियों की आवाजाही और ट्रेन परिचालन पर पड़ा है।

जयनगर–जनकपुर–बिजलपुरा नेपाली ट्रेन 72 घंटे बंद

चुनाव के दौरान किसी तरह की अवैध घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि रोकने के लिए जयनगर-जनकपुर-बिजलपुरा ट्रेन सेवा 72 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।
रेलवे ने नेपाली रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि 8 नवंबर को अंतिम फेरे के बाद ट्रेनें 12 नवंबर से पुनः शुरू होंगी।
हर दिन तीन फेरों में चलने वाली यह ट्रेन दोनों देशों के हजारों यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाती है।

सीमा पर अलर्ट: जवान दोगुने, ड्रोन निगरानी, सख्त चेकिंग

सीमा चौकियों—भिट्ठामोड़, सोनबरसा, लौकहा और जयनगर—पर SSB जवानों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें 24×7 गश्त कर रही हैं।
ड्रोन कैमरे से सीमा की निगरानी की जा रही है और वाहनों की कड़ी जांच हो रही है।
नेपाल की ओर से भी धनुषा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल के DSP गणेश बहादुर बम ने बताया कि SSB के साथ समन्वय में बॉर्डर पॉइंट पूरी तरह बंद हैं।

सीमावर्ती जिलों में खास सतर्कता

यह कदम बिहार के सात सीमावर्ती जिलों—
पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्वी चंपारण—में सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार करेगा।
इनमें से कई सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है।

जिला प्रशासन की अपील

मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
SSB के प्रवक्ता ने कहा है कि मतदान समाप्त होते ही सीमा और ट्रेन सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। फिलहाल शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…