भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी रोहित पाण्डेय का जनसंवाद, विकास को और गति देने का किया दावा

भागलपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी रोहित पाण्डेय सैंडिस कंपाउंड में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से संवाद एवं जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर माँ आनंदी संस्था के सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान भागलपुर के समग्र विकास, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तिकरण तथा मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनता ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव में कमल के निशान पर वोट देकर भागलपुर के विकास की गति को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी रोहित पाण्डेय का जनसंवाद, विकास को और गति देने का किया दावा भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी रोहित पाण्डेय का जनसंवाद, विकास को और गति देने का किया दावा
इसके बाद शिलाटर, गढ़कछारी,
कुमाहरटोली, सी टी लेन, मसकन, लालूचक, नरगा और रामदुलारपुर में मोटर साइकिल से संघन जन संपर्क कर जनता से समर्थन मांगा।
जनसंपर्क में रोहित पाण्डेय के साथ अमृत लाल, संजय मालाकार, रणजीत गुप्ता, अरुण साह,निरंजन सिन्हा,
राकेश आनंद, सुधीर साह,
भरत लाल,पृथ्वीराज, नवल,
रामदेव साह, प्रेम बहादुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…