नवगछिया नयाटोला में पुरानी रंजिश को लेकर रवींद्र की हुई हत्या

नवगछिया। नवगछिया के नया टोला मे रवींद्र चौधरी की हत्या पुरानी रंजिश में कर दी गई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी नेहा कुमारी के बयान पर नयाटोला के लव कुमार, विजेंद्र कुमार चौधरी एवं एक अपाची पर सवार तीन युवकों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना का कारण पूर्व का रंजिश बताया गया है। दर्ज प्राथमिकी में नेहा कुमारी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व रवींद्र चौधरी घर लोगनहा जिला बेतिया, वर्तमान पता नयाटोला नवगछिया के साथ मेरा प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद हमलोग किराये के मकान में नयाटोला में रहने लगे थे, मेरे पति प्राइवेट गाड़ी चलाकर अपना गुजारा करते थे। शादी के दो वर्ष पूर्व मेरे पति का मेरे ही मोहल्ले के लव कुमार पिता मंगल मिस्त्रत्त्ी ने आपसी झगड़े में सिर फोड़ दिया था। उसके बाद मेरे पति द्वारा भी लव कुमार पर गोली चलाया गया था। इस घटना में मेरे पति रवींद्र चौधरी जेल भी गए थे। तभी से आपसी रंजिश चला आ रहा है।

लव कुमार और विजेंद्र कुमार पिता नंदू चौधरी घर नया टोला बराबर मेरे पति को जान मारने की धमकी देते थे। रविवार की शाम के समय मेरे पति रवींद्र चौधरी, नीरज यादव की दुकान से सिगरेट ले रहे थे। इसी दौरान अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने मेरे पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने कहा है कि मेरे पति की हत्या लव कुमार और विजेंद्र चौधरी ने पूर्व के रंजिश में तीन अपराधी युवकों के सहयोग से किया है।

साढ़े तीन वर्ष पूर्व लव को रवींद्र ने मारी थी गोली

साढ़े तीन वर्ष पूर्व मृतक ने लव को गोली मारकर घायल किया था। उसके बाद घायल के बयान पर रवींद्र पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद रवींद्र के आतंक से परेशान होकर लव नया टोला छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा, बाद में गोलीकांड में रवींद्र के जेल जाने के बाद लव नवगछिया आया लेकिन दोनों ने समझौता कर लिया। लेकिन अंदर ही अंदर लव आक्रोश में था और मौके के इंतजार में था और मौका मिलते ही उसने रवींद्र की हत्या कर दी।

  • Related Posts

    पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने को लेकर फायरिंग – किरायेदारों के विवाद में एक युवक घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading