भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी

भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गयी है। सुलतानगंज में गंगा नदी के जलस्तर में चार से पाँच दिनों में 2 मीटर से अधिक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के बाद फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग को लगातार शिफ्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने घाट पर माइकिंग के निर्देश दिए हैं वहीं दो बोट के साथ एसडीआरएफ की टीम व दो नौका तैनात किया गया है।

GridArt 20230716 145500880 scaled

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होगी उसके हिसाब से हमलोगों की तैयारी भी है। एसडीआरएफ के बोट है घाटों पर बैरिकेडिंग को शिफ्ट किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *