UCC पर नीतीश के बयान के बाद मचा सियासी बवाल : BJP ने जताया विरोध, जानें हरिभूषण ठाकुर ने क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा UCC पर दिए गये बयान के बाद अब सूबे की सियासत गरमा गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल को सीएम नीतीश ने भरोसा दिलाया है कि समान नागरिक संहिता बिहार में लागू नहीं होगी। नीतीश के इस बयान पर अब बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने CM नीतीश के आश्वासन पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस कानून को लोकसभा में पास करा लेगी। राज्यसभा में भी कई मर्तबा कामयाबी मिली है।

विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि नीतीश कुमार का सियासी करियर खत्म हो चुका है। देश में अगर एक कानून हो तो फिर दिक्कत क्या है? गोवा में भी ये कानून लागू है। नीतीश कुमार पर बरसते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा लगातार देश को गुमराह किया जा रहा है। किसी के रोकने से ये कानून रूकने वाला नहीं है। बीजेपी UCC लाकर रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *