लखीसराय के राजीव भारद्वाज ने प्रसार भारती में सदस्य (कार्मिक) का संभाला पदभार

पटना/नई दिल्ली: बिहार के लखीसराय जिले के रामपुर निवासी राजीव भारद्वाज ने देश के सार्वजनिक प्रसारण संस्थान प्रसार भारती में सदस्य (कार्मिक) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है।

कॉनकोर में रहे कार्यकारी निदेशक

राजीव भारद्वाज इससे पहले कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व के लिए वे जाने जाते हैं।

इसके अलावा उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निदेशक (कार्मिक) के रूप में भी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक दक्षता और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बिहार से रहा विशेष लगाव

राजीव भारद्वाज का बिहार से विशेष जुड़ाव रहा है। अपने अनुशासनप्रिय स्वभाव और समर्पित कार्यशैली के कारण उन्होंने जहां भी काम किया, वहां अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में कार्यरत थे।

युवाओं को दिया मेहनत का संदेश

इस अवसर पर राजीव भारद्वाज ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जीवन में शॉर्टकट का कोई विकल्प नहीं होता और मेहनत करने वालों की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं और आज दुनिया भर में बिहारी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

बेगूसराय से हुई प्रारंभिक पढ़ाई

राजीव भारद्वाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कॉनकोर में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता के दम पर लगातार पदोन्नति पाते हुए कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचे।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनका प्रशासनिक अनुभव प्रसार भारती में काम आएगा और वे संस्था के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading