बिहार में फिर हुआ रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी जनहित एक्सप्रेस, मची अफरा-तफरी

बिहार में एकबार फिर रेल हादसा हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इसबार सहरसा से पाटलिपुत्र जाने वाली जनहित एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हुआ। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

दरअसल, सहरसा से पटना जाने वाली जनहित एक्सप्रेस के स्लिपर कोच का हुक टूटने की वजह से दो हिस्सों में बंट गयी। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ये हादसा रात 1 बजकर 20 मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर-कोपरिया स्टेशन के बीच हुआ है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन एक्शन में आया और मौके पर पहुंचकर मरम्मत में जुट गये। आपको बता दें कि जनहित एक्सप्रेस सहरसा से पाटलिपुत्र जंक्शन तक जाती है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…