15 मई को राहुल गांधी का बिहार दौरा, पटना और दरभंगा में कार्यक्रम तय

पटना | 13 मई 2025 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 मई को बिहार दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वे दरभंगा और पटना में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले उनके गया आगमन की चर्चा थी, लेकिन अब कार्यक्रम दरभंगा और पटना तक सीमित रखा गया है।

यह पिछले पांच महीनों में राहुल गांधी का चौथा बिहार दौरा होगा। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद, स्थानीय नेताओं से मुलाकात, तथा संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इससे पूर्व 7 अप्रैल को बेगूसराय में आयोजित “पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा” में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी भाग लिया था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *