खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

पटना: खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच चल रहे विवाद पर सांसद Pappu Yadav ने बड़ा बयान देते हुए दोनों पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को किसी भी कीमत पर विवाद और टकराव का अखाड़ा नहीं बनने देना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि Khan Sir और Roshan Anand दोनों ही शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां हैं और लाखों छात्रों के बीच उनकी अलग पहचान है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “खान सर और रौशन आनंद दोनों मेरे दिल के टुकड़े हैं। अगर किसी से कोई गलती हुई है तो मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि इस विवाद को यहीं समाप्त किया जाए।”

सांसद ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रौशन आनंद किसी साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं खान सर को भी सलाह देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले शिक्षक हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक विवादों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ तत्व दोनों शिक्षकों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्रों और शिक्षा जगत के हित में ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देना चाहिए। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि कोचिंग संस्थान जाति के आधार पर नहीं चलते और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी योग्यता के आधार पर मिलती है।

यह विवाद उस घटना के बाद सामने आया, जब मंगलवार देर शाम खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में कुछ लोगों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा। इस दौरान संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की भी सूचना मिली। घटना के बाद खान सर ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया था।

हालांकि बाद में गोलीबारी के दावे को लेकर स्थिति बदली और पटना पुलिस ने अब तक की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस बीच शिक्षा जगत और छात्रों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी की नजर अब पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

 

  • ये भी पढ़े..

    राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, कई दलों के नेता भी हुए शामिल

    Share Add as a preferred…

    रोहतास में BSAP जवान ने सरकारी कार्बाइन से खुद को मारी गोली, करबंदिया थाना परिसर में आत्महत्या से सनसनी

    Share Add as a preferred…