राहुल गांधी का आरोप: महाराष्ट्र में हुई चुनावी धांधली, अब बिहार में दोहराने की साजिश

बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष का पटना में प्रदर्शन, राहुल बोले- निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर कर रहा काम

पटना। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पटना में भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक धांधली की गई थी और अब वही प्रयास बिहार में भी दोहराया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को संविधान की रक्षा करनी चाहिए, न कि भाजपा के निर्देश पर काम करना चाहिए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “इन निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति भाजपा ने ही की है और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दरअसल चुनावी चोरी का प्रयास है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष युवा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और चुनाव आयोग को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विपक्षी दलों का संयुक्त विरोध मार्च

बुधवार को पटना पहुंचे राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा के महासचिव डी. राजा सहित इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। विरोध मार्च आयकर गोलंबर से शुरू हुआ जिसमें सभी नेता एक वाहन पर सवार होकर निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक पहुंचे।

बंद के दौरान प्रदेशभर में चक्का जाम

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर राज्यव्यापी बंद का असर बुधवार को पूरे बिहार में दिखा। कई जिलों में रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। पटना में महात्मा गांधी सेतु पर टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    दो बच्चों की निर्मम हत्या मामले में मां और प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने बताया ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *