बिहार बंद के दौरान भागलपुर में परीक्षा बाधित, मारवाड़ी कॉलेज में छात्र राजद का हंगामा

भागलपुर, 9 जुलाई – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर भागलपुर में भी देखा गया। बंद के दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की चल रही परीक्षा बाधित हो गई।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता अचानक मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे। उस समय इग्नू केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए प्रशासनिक भवन से लेकर पीजी विभागों तक पहुंचकर कक्षाओं और कार्यालयों को बंद करा दिया।

इग्नू के केंद्र समन्वयक डॉ. भवेश कुमार ने जानकारी दी कि प्रदर्शन के कारण कई परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले ही उत्तरपुस्तिकाएं जमा करवा ली गईं। छात्रों ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन परीक्षा प्रबंधन ने शांति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर महागठबंधन ने बंद का आह्वान किया था। इस दौरान भागलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने रेल और सड़क यातायात बाधित किया। कई सरकारी कार्यालयों में प्रदर्शन भी किए गए।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *