राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र से की सख्त कार्रवाई की मांग, कहा– विपक्ष प्रधानमंत्री के साथ

नई दिल्ली/कानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार से सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है।

राहुल गांधी ने आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वे स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही यह मुद्दा संसद में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

“भारत आतंकी गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगा”
राहुल गांधी ने कहा कि भारत को आतंकियों को स्पष्ट संदेश देना होगा कि देश ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वे कभी भूल न पाएं।”

प्रियंका गांधी से कराई वीडियो कॉल पर बातचीत
शुभम के परिवार से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वीडियो कॉल के ज़रिए जोड़ा। प्रियंका ने शुभम की बहन एशान्या और पिता संजय द्विवेदी से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।

संयुक्त विपक्ष की मांग– बुलाया जाए संसद का विशेष सत्र
राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद पर जवाबी कार्रवाई को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को पूरा समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने मांग की कि सरकार आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाए और राष्ट्रीय नीति पर चर्चा करे।


 

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    ‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

    सहरसा: सहरसा के विधायक और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *