दिल्ली में पुलिस गाड़ी से कूदे दो आरोपी, बिहार निवासी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की चलती गाड़ी से दो आरोपी कूद गए। घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 19 वर्षीय रवि साहनी की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी विकास (28) घायल हो गया है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब मृतक के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। विकास के पास से एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर लॉकअप ले जाया जा रहा था, इसी दौरान वसंतकुंज इलाके में दोनों युवक चलती पुलिस गाड़ी से कूद पड़े। रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल है।

एसडीएम जांच के आदेश, परिजनों का आरोप – पुलिस की पिटाई से हुई मौत
रवि साहनी के पिता सील कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की है और अब मामले को कूदने की कहानी बनाकर दबाया जा रहा है। रवि की पिछले साल ही शादी हुई थी।

इस गंभीर घटना की जांच के आदेश एसडीएम को सौंप दिए गए हैं। अब यह जांच तय करेगी कि रवि की मौत हादसा थी या किसी और वजह से हुई।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगा घाट और प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *