चुनाव से पहले बिहार में पाला बदलने का सिलसिला जारी, LJP के इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन

लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व नेता राजीव कुमार ठाकुर बीजेपी ज्वाइन कर लिया. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे. राजीव ठाकुर के साथ उनके कई समर्थकों ने भी बीजेपी ज्वाइन की. राजीव ठाकुर एलजेपी के प्रदेश महासचिव रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने राजीव ठाकुर को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद ट्वीट किया, ‘आदरणीय पीएम मोदी जी के नेतृत्व और एनडीए की नीतियों से प्रभावित, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राजीव ठाकुर जी और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. भाजपा परिवार में आप सभी का कोटिश स्वागत-अभिनंदन है. हम मिलकर बिहार में चहुंमुखी विकास के सारथी बनेंगे और मोदी जी के 40 सीटों के अभियान को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

बता दें कि तीन दिन पहले ही आरजेडी के दो नेताओं ने पाला बदलकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. वहीं, फरवरी में कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक ने अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए थे. बता दें कि आज ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम छोड़ रमेश सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी जेडीयू में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…